फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के थे नहर में मिले शव, लूट के बाद हत्या का आरोप, मचा कोहराम

Mon, 06 May 2019 04:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ के गोसाईगंज के पहाड़नगर टिकरिया गांव के पास नहर में मृत मिले किशोरों की पहचान हो गई है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि शव गोमतीनगर के ग्वारी गांव निवासी सूरज यादव (14) और अनुज सिंह (12) के हैं।

विज्ञापन


दोनों शुक्रवार सुबह बाइक से घूमने निकले थे और लापता हो गए। परिवारीजनों ने थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गोमतीनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक राम सूरत सोनकर ने परिवारीजनों को शव के फोटो दिखाए तो उन्होंने मॉर्च्युरी जाकर पहचान की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के सिर पर चोटें पाई गई हैं। हालांकि, मौत की वजह डूबने से बताई जा रही है। उधर, पुलिस को घटनास्थल से उनकी बाइक, पर्स व अन्य सामान नहीं मिला जिससे परिवारीजन लूटपाट के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस किशोरों का रूटमैप बनाकर रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अनुज सिंह के पिता अवधेश सिंह निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी हैं। वह मूलरूप से उन्नाव के औरास के रहने वाले हैं और कई साल पहले लखनऊ आकर बस गए।

मुहल्ले में दौड़ गई शोक की लहर

सूरज उनके पड़ोसी व महानगर के एक रेस्टोरेंट में बतौर शेफ काम करने वाले प्रकाश यादव का बेटा था। अवधेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सूरज बाइक लेकर उनके घर आया और अनुज को अपने साथ लेकर चला गया।

काफी देर तक दोनों लौटकर नहीं आए तो परिवारीजन परेशान हो गए। उन्होंने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार शाम तक भी बच्चे नहीं मिले तो रात को दोनों के परिवारीजन गोमतीनगर थाना पहुंचे और गुमशुदगी की सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक ने देर रात वॉट्सएप पर बच्चों के शवों के फोटो दिखाए, लेकिन परिवारीजन ठीक से पहचान नहीं सके। रविवार सुबह मॉर्च्युरी पहुंचकर उन्होंने शवों की शिनाख्त की। अनुज और सूरज की मौत का पता चलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

मुहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई। किशोरों की बाइक, पर्स व अन्य सामान न मिलने और पोस्टमार्टम में सिर पर चोट की पुष्टि होने से मामला और उलझ गया। परिवारीजनों ने लूटपाट के बाद किशोरों की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। गोसाईंगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि किशोरों की गुमशुदगी की सूचना गोमतीनगर थाना में दर्ज है। इसलिए विवेचना वहीं की पुलिस करेगी।
विज्ञापन

किशोरों के साथ था कोई तीसरा!

किशोरों के साथ कोई तीसरा व्यक्ति भी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अगर किशोर नहर में सिर्फ नहाने और मौज-मस्ती करने के लिए आए थे तो कोई तीसरा या चौथा दोस्त अथवा व्यक्ति भी उनके साथ होगा।

किशोरों की नहर में डूबकर मौत के बाद उसके साथी घबराकर बाइक, पर्स व अन्य सामान लेकर भाग गए होंगे। पुलिस इस आशंका में भी पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें