फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छह दिन से लापता किशोर का शव झील में उतराता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर में छह दिन से लापता किशोर का शव संदिग्ध हालात में कृष्णानगर स्थित झील में उतराता मिला। किशोर के चेहरे पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, वसीम का शव जिस झील में मिला, उसमें सिंघाड़े की फसल थी। आशंका है कि सिंघाड़ा तोड़ने के चक्कर में वसीम झील उतरा होगा। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से हादसे का शिकार हो गया होगा। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष आर्य के मुताबिक, बदालीखेड़ा, बाग नंबर-2 निवासी साजिद वैशाली उर्फ बिताली टेलर का बेटा वसीम (14) 12 दिसंबर को दोपहर करीब एक बजे अरशद (7) के साथ लकड़ी लेने निकला था।
विज्ञापन

साजिद ने बताया कि करीब ढाई घंटे बाद भी बेटा नहीं लौटा तो अरशद के घर जाकर पूछताछ की। पता चला कि अरशद बीच रास्ते से ही लौट आया था, जबकि वसीम इलियास की दुकान की तरफ चला गया था।
अनहोनी की आशंका से परेशान साजिद ने सरोजनीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। साजिद के मुताबिक, बेटे की खोजबीन के दौरान शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा स्थित झील में शव उतराता दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

कपड़े देखकर साजिद ने बेटे के रूप में पहचान की। सूचना पर पहुंची सरोजनीनगर पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। वसीम के चेहरे पर चोट के निशान थे।
डांट से नाराज होकर एटा चला गया था छात्र
पिता की डांट से नाराज होकर छात्र अंकित अपने गांव मैनपुरी के एटा चला गया था। शनिवार शाम परिवारीजनों ने यह जानकारी थाने में दी तो पुलिस ने राहत की सांस ली। सरोजनीनगर थाना प्रभारी संतोष आर्य के मुताबिक, अवध विहार कॉलोनी निवासी सुनील कुमार का बेटा अंकित (14) कृष्णा नगर के रामगढ़ कॉलोनी स्थित अवध कॉलेजिएट में 10वीं का छात्र है। 14 दिसंबर को सुबह स्कूल के लिए निकला था। शाम तक नहीं लौटा तो परिजन स्कूल गए थे, जहां से पता चला था कि अंकित स्कूल आया ही नहीं था। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारी और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को थाने आकर सुनील ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई को लेकर बेटे को डांट लगा दी थी। इससे नाराज होकर वह मूल निवास एटा चला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें