फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में कैंसर मरीजों के लिए सिंकाई सुविधा बढ़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू में सिंकाई के लिए आने वाले कैंसर के मरीजों की वेटिंग अब कम हो जाएगी। संस्थान के रेडियोथेरेपी विभाग में इसके लिए जल्द ही दो नई लिनियर एक्सेलरेटर मशीन लगने जा रही हैं। इस समय संस्थान में सिर्फ एक मशीन है। इसकी वजह से सिंकाई के लिए मरीजों को 20-20 दिन तक इंतजार करना पड़ता है। इन मशीन के लगने के बाद वेटिंग में कमी आ जाएगी।
विज्ञापन

रेडियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएलबी भट्ट ने बताया कि कुलपति डॉ. बिपिन पुरी के निर्देश पर विभाग में पीपीपी मॉडल पर ये मशीनें लगाई जा रही हैं। मशीन स्थापित करने के लिए शताब्दी फेज-2 में दो बंकर तैयार हो गए हैं। इनमें मशीन लगाई जाएंगी। विभाग में इस समय हर साल कैंसर के छह हजार नए और 25 हजार पुराने मरीज आ रहे हैं। इनमें से काफी मरीजों को सिंकाई की जरूरत पड़ती है।
केजीएमयू के अलावा लीनैक मशीन इस समय एसजीपीजीआई, चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान और लोहिया संस्थान में भी हैं। इन सभी संस्थानों में मशीनों की संख्या दो-दो है। केजीएमयू ऐसा संस्थान बन जाएगा, जहां इनकी संख्या तीन हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें