फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तालाब में मिला वृद्ध का शव

Mon, 16 Sep 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना/कटरा (श्रावस्ती)। कटरा के कंजड़पुरवा कुसबंधियन डेरा निवासी वृद्ध का शव रविवार सुबह तालाब में मिला। कटरा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है।
विज्ञापन


नवीन माडर्न थाना क्षेत्र करा के कंजड़ पुरवा कुसबंधियन डेरा निवासी हजारीलाल (58) शनिवार शाम घर से कटरा बाजार गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं आए। परिजनों ने खोजबीन की, पर पता नहीं चला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने कटरा बाईपास पर गांव के निकट तालाब के पास साइकिल और चप्पल देखी तो परिजन और पुलिस को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक गणनाथ प्रसाद ने ग्रामीणों की मदद से हजारी लाल के शव तालाब से बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा। उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें