फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सज गईं गलियां, रोशन हुईं मस्जिदें

Mon, 16 Sep 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
झालरों से सजाई गई गली
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। ईद मिलादुन्नबी को लेकर कस्बे को रंगीन लाइटों व झालरों से सजाया गया है। पूरे कस्बे में झंडे भी लगाए गए हैं। ईद मिलादुन्नबी को लेकर अकीदतमंदों में मस्जिदों, गलियों, रास्तों और अपने घर को सजाया है। सोमवार की शाम से ईद मिलादुन्नबी के जश्न में अंजुमन गुंच्ये इस्लाम के बैनर तले शानदार तीन दिनों तक जलसे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले उलमा-ए-किराम पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर नाते पाक पेश करेंगे। इसके साथ ही कई उलेमा तकरीर भी करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के आस पास गांवों के सैंकड़ों जायरीन शिरकत करेंगे। 17 सितंबर को दिन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर जुलूस निकालेंगे।
अंजुमन गुंच्ये इस्लाम के अध्यक्ष मोहम्मद रफीक वारसी अल्लू मियां ने बताया कि हम पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश दिन को धूमधाम से मनाते हैं। कई दिनों पहले से घरों से लेकर मुख्य मार्ग, गलियों को सजाया जाता है। जहां से जुलूस निकलते हैं, उन रास्तों को भी सजाया गया है।
विज्ञापन


जलसे में मौलानाओं ने की तकरीर

अमेठी सिटी। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर रविवार को शाहगढ़ क्षेत्र के पूरे निधान पलिया में जलसे का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मौलाना ने हजरत मुहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए तकरीर की। रविवार की शाम सात बजे ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर हुए जलसे में मौलाना मंजूर आलम, मौलाना फारुख व मौलाना नौशाद ने शिरकत किया। उलेमा ने हजरत मुहम्मद साहब की आमद में नाते पाक पढ़े और तकरीर की। मौलाना ने कहा कि हमारे नबी ने अपनी जिंदगी इंसानों की कामयाबी के लिए समर्पित कर दी। जिससे हम सबको सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर हाफिज मोहम्मद जमील, मोहम्मद वकील, आलम शेर, पिंटू खान, छेदी, इस्लाम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें