फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटौंजा में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटौंजा के शाहपुर चौराहे पर हनुमंतपुर रोड स्थित खाद और चोकर के गोदाम में बृहस्पतिवार दोपहर खानपुर निवासी आशीष यादव (22) उर्फ मन्नू का शव मिला। उसके गले व कंधे पर चोटों के निशान थे। पास में ही एक रस्सी पड़ी थी। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। युवक पांच अक्तूबर से लापता था। सात अक्तूबर को इटौंजा थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढिलवासी के मजरा खानपुर निवासी आशीष यादव शाहपुर चौराहे पर खाद और चूनी-चोकर की दुकान का संचालन करता था। चौराहे से कुछ दूरी पर हनुमंतपुर रोड पर उसने चोकर और खाद गोदाम भी बना रखा था। आशीष 5 अक्तूबर से लापता था। परिवारीजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। आशीष यादव के भाई आयुष ने 7 अक्तूबर को इटौंजा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे आशीष यादव का भतीजा रोहित शाहपुर चौराहे के हनुमंत रोड पर स्थित गोदाम में धान भरने के लिए खाली बोरियां लेने पहुंचा और शटर खोला तो जीने की सीढ़ियों पर आशीष का शव पड़ा दिखाई दिया। रोहित ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। परिवारीजन मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अवनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी बख्शी का तालाब डॉ. हिरदेश कठेरिया मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में पाया गया कि युवक का शव सड़ गया था और दो-तीन दिन पुराना लग रहा था। शरीर पर कंधे और गले में चोट के निशान थे। पास में ही एक रस्सी पड़ी थी। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है। वहीं पुलिस युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर मामले की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें