बाराबंकी सीमा पर रेलवे लाइन के किनारे रविवार रात जुग्गौर निवासी परशुराम ने युवती (20) का शव पड़ा देखा।
शरीर पर कई धारदार हथियार के निशान थे। थोड़ी ही दूर पर उसके कपड़े पड़े थे, गले में पीला दुपट्टा था। लोगों ने दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस ने युवती के शव की पहचान कराने की कोशिश की पर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
शव पुराना होने से उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। पुलिस ने शव चिनहट का बताकर पल्ला झाड़ लिया।
वहीं चिनहट पुलिस भी देर रात तक मामला बाराबंकी का बताकर उलझी रही। विवाद सुलझने के बाद चिनहट पुलिस ने युवती के शव के पंचनामे की कार्रवाई शुरू की।