फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव

Sun, 25 May 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज में जगमोहन पुरवा के पास रेलवे ट्रैक के किनारे शनिवार को शिवलर गांव निवासी अभिषेक वर्मा (20) का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि अभिषेक ने आत्महत्या की है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अभिषेक एक बिस्कुट फैक्टरी में काम करता था। भाई अनिकेत ने बताया कि अभिषेक की पांच दिन पहले नौकरी छूट गई थी। इससे वह तनाव में था। शुक्रवार दोपहर अभिषेक बिना कुछ बताए घर से चला गया था। रात में लगभग नौ बजे पुलिस ने फोन कर अनिकेत को ट्रैक किनारे शव मिलने की जानकारी दी। पिता सुरेंद्र की देहांत हो चुका है। मां सुनीता घर पर रहती हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में आत्महत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें