खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के बड़ा भगतखेड़ा मजरे सेमरी में शुक्रवार शाम करीब छह बजे गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे नवजात का शव पाया गया। नित्यक्रिया के लिए गए लोगों ने कपड़े में लिपटा शव देखा। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि जानकारी हुई है। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।