फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 09 Dec 2020 03:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिनहट में सोमवार सुबह नौकरी पर जाने की बात कहकर घर से निकले 22 वर्षीय संदीप कुमार का शव 24 घंटे बाद फंदे से लटका पाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बीबीडी चौकी के प्रभारी प्रियंवद मिश्रा ने बताया कि संदीप कुमार अनौरा कलां निवासी धनीराम का बेटा है और तिवारीगंज की एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गांव के लोगों ने उसे किसान पथ के पास सड़क किनारे एक पेड़ से लटका देख परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि संदीप का परिजनों से कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद वह घर से निकल गया था। पुलिस खुदकुशी की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें