फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तालाब में उतराता मिला बालक का शव

Thu, 20 Feb 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को घर से लापता एक बालक का शव तालाब में उतराता मिला। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। 27 घंटे बाद शव मिलने पर परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सलोन कोतवाली क्षेत्र के राजा का पुरवा मजरे समसपुर खालसा निवासी राकेश कुमार गौतम का 10 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार गौतम बीते मंगलवार दोपहर 12.30 बजे घर के समीप से खेलते समय रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। बेटा घर के पास नहीं दिखा तो परिजनों ने खोजबीन की। शाम तक बेटे का सुराग न लगने पर पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बालक के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज की थी।

पिता के मुताबिक बुधवार शाम चार बजे गांव की एक युवती तालाब किनारे घास काटने गई थी। इसी दौरान तालाब में जलकुंभी के समीप एक बच्चे की लाश पड़ी देखी। सूचना पर हम लोग पहुंचे तो देखा कि शव उनके बेटे सुधीर का था। घटना की जानकारी पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पिता का आरोप है कि अचानक उनके बेटे का गायब होना और फिर तालाब में शव मिलने से जाहिर है कि सुधीर की हत्या की गई है। हत्या का केस दर्ज करके प्रकरण की जांच कराई जाए।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी जेपी सिंह ने मौके पर घटना की पड़ताल की। सीओ सलोन प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि बालक की मौत कैसे हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है।


बेटे का शव देखकर बेहोश हो गई मां
घटनास्थल पर पहुंची मां सोना देवी रोते-रोते बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने पानी का छिट्टा चेहरे पर मारा तो उन्हें होश आया। इसके बाद वह फिर दहाड़े मारकर रोने लगी। उनके मुताबिक बेटा अक्सर घर के बाहर ही खेलता था। कभी ऐसा नहीं हुआ कि वह गायब हो जाए। मृतक सुधीर के पिता मजदूरी करते हैं। सुधीर परिवार में सबसे छोटे थे। घटना से ग्रामीण भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें