गोमती नगर स्थित मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास डाउन ट्रैक पर एक युवक की लाश पाई गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर ही है।
सूत्रों के मुताबिक मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर एक युवक का शव देखा गया जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए।
मौके पर पहुंची पुलिस को युवक की जेब से एक वोटर कार्ड मिला है जिसपर अनिल, बाराबंकी लिखा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने से हुई है।
पुलिस ने लाश को पोस्ट मार्टम के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया है और उसके घर का पता लगा रही है।