लखनऊ के रहने वाले एक युवक का शव सोमवार को हरचंदपुर थाना क्षेत्र के
स्योंठी गांव के पास राजामऊ रजबहा में मिला।
आशंका है कि हत्या करके शव को
फेंका गया है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के
स्योठी गांव के पास रजबहा में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक शव देखा। इसकी
सूचना थाने में दी गई।
मृत युवक के पर्स से मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर
युवक की शिनाख्त लखनऊ जिले के अर्जुनगंज थाना गोसाईगंज निवासी फैजान (32)
पुत्र मो. नफीस के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, परिवारीजनों ने बताया कि
युवक एक सप्ताह पहले चिनहट में अपने रिश्तेदार के यहां गया था।