फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णानगर में बैग में मिली लाश केस : पूछताछ में तीसरे पति के भाई ने उगला राज

Wed, 10 Apr 2019 04:17 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
भारती (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पारा थाना क्षेत्र की न्यू कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले सुनील कनौजिया ने अपने बड़े भाई को पत्नी भारती पांडेय की हत्या की जानकारी देने के साथ खुदकुशी की बात कहकर मोबाइल फोन बंद किया था। गहन पूछताछ में उसके भाई ने राज उगला है। इस बीच पुलिस ने भारती के दूसरे पति रामगोपाल पांडेय और बेटी को गोंडा से लाकर शरीर के टुकड़ों की शिनाख्त कराई। डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है। 
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि भारती पांडेय की हत्या के आरोपी तीसरे पति सुनील कनौजिया के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि उसने 25 मार्च को अपने भाई बाबूलाल कनौजिया से बात करने के बाद फोन बंद कर लिया था। 

इससे पहले 23 मार्च को उसका मोबाइल बंद था। 22 और 24 मार्च को कुछ देर मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। कृष्णानगर इलाके में बैग में मिले महिला के हाथ-पैर व सिर की शिनाख्त सुनील की पत्नी भारती पांडेय के रूप में होने पर पुलिस ने बाबूलाल से गहन पूछताछ की। 

खुलासा हुआ कि भारती की अन्य युवकों से दोस्ती के चलते सुनील बेहद नाराज था। उसने 25 मार्च को बाबूलाल को कॉल करके पत्नी को ठिकाने लगाए जाने की जानकारी दी और कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद फोन बंद कर लिया। अगले दिन बाबूलाल ने पारा थाने में सुनील की गुमशुदगी दर्ज कराई।  

दोस्तों ने सुध ली न जेठ ने उजागर किया राज 

पुलिस की पड़ताल में कई लोगों ने भारती पांडेय की कई व्यक्तियों से दोस्ती, फोन पर लंबी बातचीत और साथ में घूमने की जानकारी दी। उसके मोबाइल का कॉल डिटेल भी कई दोस्तों की पुष्टि कर रहा है। भारती का मोबाइल 22 मार्च को बंद हुआ। अगले दिन कृष्णानगर इलाके में बैग में महिला के शरीर के टुकड़े और 24 मार्च को पारा इलाके में बोरी में धड़ बरामद होने की खबर विभिन्न अखबारों में छपी। 

टीवी चैनलों के साथ सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई, लेकिन किसी भी दोस्त ने भारती की सुध नहीं ली। पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ व चेहरे के फोटो लेकर कांशीराम कॉलोनी के लोगों से संपर्क किया। पोस्टर चस्पा कराए लेकिन किसी ने नहीं पहचाना। भारती पांडेय के लापता होने की किसी ने पुलिस को जानकारी नहीं दी। बाबूलाल भी चुप्पी साधे रहा। 

दूसरे पति व बेटी ने की शिनाख्त 

क्षेत्राधिकारी आलमबाग संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि शव की पुख्ता शिनाख्त के लिए पुलिस की एक टीम भारती पांडेय के दूसरे पति रामगोपाल पांडेय की तलाश में गोंडा भेजी गई थी। उसने बैग में मिले शरीर के टुकड़ों की पहचान अपनी पूर्व पत्नी भारती पांडेय के रूप में की। पुलिस टीम रामगोपाल व उसकी बेटी को साथ लेकर लौटी। बेटी से डीएनए मिलान कराने की कार्रवाई की जा रही है। 

पहले पति से जन्मा बेटा ननिहाल में 
रामगोपाल ने पुलिस को जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली भारती करीब 12 साल पहले उसे मिली थी। उसने भारती के साथ उसके बेटा राजकुमार को भी अपनाया था। आठ साल पत्नी की तरह साथ रही। दो बेटियों को जन्म दिया। इसके बाद सुनील कनौजिया से संबंध हो गए। उसका हाथ थामने से पहले भारती ने पहले पति से जन्मे बेटे राजकुमार को पश्चिम बंगाल स्थित ननिहाल भेज दिया था। 
विज्ञापन

आरोपी की पहली पत्नी की तलाश

क्षेत्राधिकारी कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह ने बताया कि सुनील कनौजिया ने पहली पत्नी से नाता तोड़कर भारती पांडेय से शादी की थी। बाबूलाल व अन्य लोगों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुनील की पहली पत्नी इंदिरानगर इलाके में रहती है। भारती पांडेय की हत्या के बाद सुनील के पहली पत्नी के पास लौटने की संभावना के चलते तहकीकात शुरू की गई है। उसकी पहली पत्नी का पता लगाया जा रहा है। 

सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिखा सुनील
पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय की तरफ जाने वाले विभिन्न मार्गों के सीसीटीवी कैमरों के 22 मार्च की शाम से 23 मार्च की सुबह तक के फुटेज खंगाले लेकिन सुनील या अन्य कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी का कहना है कि मार्ग से गुजरे ऑटो को संदेह के घेरे में लिया गया है। आशंका है कि सुनील 22 मार्च की रात ऑटो या किसी अन्य वाहन से भारती पांडेय के हाथ-पैर व सिर से भरा बैग लेकर डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के सामने उतरा था। बैग लावारिस छोड़कर चला गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें