गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस अप के जनरल कोच के बाथरूम में एक युवक की हत्या कर उसके शव को खिड़की के सहारे लटका दिया।
सूचना पर ट्रेन के गार्ड ने मेमो स्टेशन अधीक्षक बुढ़वल को दिया जिस पर जीआरपी ने बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर शव को उतारा।
बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस अप ट्रेन के जनरल कोच (नंबर 11590) के बाथरूम में बुधवार सुबह एक युवक की हत्या कर उसके शव को बाथरूम की खिड़की के राड में मृतक के शर्ट से ही लटका दिया गया।
करनैलगंज रेलवे स्टेशन के बाद लघुशंका के लिए जब किसी यात्री ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो शव को खिड़की के पास लटका देख शोर मचाया।