फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पानी की टंकी में मिला मृत जानवर

विज्ञापन
पानी की टंकी में मिला मृत जानवर।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर एच स्थित किसान कमेटी हॉल में पानी की टंकी में मृत जानवर मिलने से किसानों में आक्रोश है। किसानों ने सफाई में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (राजू गुप्ता संगठन) के जिला सचिव मोनू यादव ने बताया कि हॉल की सफाई को लेकर कई बार एलडीए अधिकारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि जब किसान खुद हॉल की सफाई कर रहे थे, तब छत पर रखी पानी की टंकी में मृत जानवर मिला।
किसानों का कहना है कि टंकी का पानी किसान लंबे समय से पी रहे थे, जिससे स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। किसानों ने एलडीए पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द टंकी की सफाई और नियमित देखरेख की मांग की है। मोनू यादव ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो किसान मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें