फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खड़े डंपर में घुसी डीसीएम, चालक व परिचालक की मौत

Thu, 08 May 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
खड़े डंपर में घुसी डीसीएम, चालक व परिचालक की मौत
विज्ञापन
मलिहाबाद। माल के गोपरामऊ गांव के पास आउटर रिंग रोड पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में डीसीएम चालक नाजिम (32) और परिचालक वसीम (34) की मौत हो गई। दोनों गौतमबुद्धनगर के करौदा जारचा के रहने वाले थे। सैरपुर थाने की पुलिस ने 45 मिनट के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद केबिन को काटकर शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

लोधमाऊ और बाैरुमऊ के ग्रामीणों ने बताया कि हादसा सुबह आठ बजे हुआ। मौरंग से भरा डंपर आउटर रिंग रोड पर काकोरी से बीकेटी जाने वाली लेन में खड़ा था। इसी दौरान काकोरी की ओर से आ रहा डीसीएम पीछे से डंपर में जा घुसा। पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। वसीम व नाजिम केबिन में फंस गए थे। हाइड्रा क्रेन की मदद से डीसीएम के केबिन को काटा गया। हालांकि, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे में घटना स्थल को लेकर भ्रम बना रहा। पुलिस हाईवे रूट बहाल करने में जुटी रही। स्थानीय लेखपाल ने बताया कि घटनास्थल माल क्षेत्र के गोपरामऊ स्थित ककरा बाद गांव का है। इसके बाद माल पुलिस को सूचना दी गई।

झारखंड जाने के लिए निकले थे दोनों
मूलरूप से मेरठ के रहने वाले वसीम गौतमबुद्ध नगर स्थित ननिहाल में ही रहते थे। परिवार में पत्नी खुशनुमा व दो बेटियां व चार बेटे हैं। भाई गफ्फार ने बताया कि दूर के रिश्तेदार नाजिम के साथ वसीम डीसीएम लेकर झारखंड के लिए निकले थे। मोबाइल और अन्य दस्तावेजों के आधार पर घटना की सूचना परिवार को दी। इसके बाद परिजन लखनऊ पहुंचे। दो माह बाद नाजिम का निकाह होना था। परिवार में पांच भाइयों में वह दूसरे नंबर पर थे। परिजन दोनों के शव लेकर गौतमबुद्ध नगर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें