लखनऊ के सुल्तानपुर रोड पर मुअज्जमपुर के पास बाइक सवार को बचाने में एक डीसीएम इंदिरा नहर में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को निकाल लिया लेकिन इसमें सवार लोगों की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब छह से सात बजे के बीच एक डीसीएम लखनऊ से सुल्तानपुर की और आ रही थी।
इसमें ड्राइवर सहित तीन लोग सवार थे। तभी सुल्तानपुर की ओर से एक बाइक आ गई। रास्ता संकरा होने की वजह से डीसीएम ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश की और अनियंत्रित होकर इंदिरा नहर में गिर गई। सूचना पर क्रेन लेकर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को तो निकाल लिया लेकिन सवारियों का पता अब तक नहीं चल सका है।