फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किस्त न चुका पाने पर डीसीएम चालक ने की आत्महत्या

Fri, 15 May 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। डीसीएम की किस्त न चुका पाने पर बुधवार रात आशियाना के रुचिखंड निवासी चालक देशदीप तिवारी (38) ने आत्महत्या कर ली। वह तीन माह से करीब 35 हजार रुपये प्रतिमाह की किस्त जमा नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन

देशदीप मूलरूप से बाराबंकी के जैतपुर बरहेटा गांव के निवासी थे और रुचिखंड में पत्नी कामिनी के साथ किराये पर रहते थे। उनके भाई हरिकेश ने बताया कि देशदीप ने लोन पर डीसीएम खरीदी थी। किस्त के लिए फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी लगातार फोन कर उन्हें परेशान कर रहे थे। बुधवार देर रात करीब ढाई बजे भाभी ने उन्हें दुपट्टा के सहारे पंखे से लटका देखा। उनके रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक व पड़ोसी भी आ गए। भाई को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के अनुसार, घरवालों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें