फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूटी में मारी टक्कर, गाड़ी सहित 50 मीटर तक घिसटा युवक; दर्दनाक मौत

Sat, 28 Feb 2026 01:38 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक गाड़ी सहित 50 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अभिजीत की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की रात सरोजनी नगर में तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के पिपरसंड गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करते हैं। उनका बेटा अभिजीत सिंह उर्फ सत्यम (22) गौरी बाजार स्थित परचून व्यवसायी मुंशीलाल की कार चलाता था। वह शुक्रवार रात अपनी ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था। 

स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर किसान पथ पर अंडरपास के पास सर्विस लेन पर रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अभिजीत स्कूटी सहित करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। लोगों ने डीसीएम चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं, अभिजीत को आनन-फानन सरोजनी नगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक की करीब 1 वर्ष पहले  मां की मौत हो चुकी है। परिवार में उसके पिता धर्मेंद्र सिंह और छोटा भाई अभिनव सिंह हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें