लखनऊ। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद व मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कारों की घोषणा सोमवार को की गई है। वर्ष 2022 एवं 2023 के लिए पुरस्कार घोषित किए गए हैं।
वर्ष 2023 के लिए लखनऊ के वरिष्ठ साहित्यकार दयानंद पांडेय को अखिल भारतीय राजा वीर सिंह देव सम्मान से अलंकृत किए जाने की घोषणा की गई। यह पुरस्कार उपन्यास श्रेणी में दिया जाता है। दयानंद पांडेय को उनकी कृति ‘विपश्यना में प्रेम’ के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। उन्हें अखिल भारतीय प्रति पुरस्कार श्रेणी में एक लाख रुपये, अंगवस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति प्रदान किया जाएगा। साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने यह जानकारी दी। दयानंद पांडेय की 75 से ज्यादा पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।