फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद 2026: सेहत, सियासत और मनोरंजन के रंगों से सजेगा मंच, अखिलेश यादव समेत ये दिग्गज करेंगे शिरकत

Tue, 19 May 2026 07:47 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Amar Ujala Samwad 2026: अमर उजाला संवाद का दूसरा दिन मंगलवार को सेहत, सियासत और मनोरंजन के रंगों से सजा नजर आएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की बातचीत के साथ दिन की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद 2026 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला संवाद का दूसरा दिन मंगलवार को सेहत, सियासत और मनोरंजन के रंगों से सजा नजर आएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की बातचीत के साथ दिन की शुरुआत होगी। इसके साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ ही फिल्म अभिनेता वरुण धवन संवाद की शोभा बढ़ाएंगे।

विज्ञापन



सुबह नौ बजे से पहले सत्र में स्वास्थ्य और समृद्धि पर चर्चा के बाद अगले सत्र में बात होगी अच्छे भोजन की। स्वाद और सफलता का तड़का वाले इस सत्र में मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी दर्शकों से मुखातिब होंगे। अगला पड़ाव होगा सियासत पर चर्चा का। इसके लिए संवाद में मौजूद रहेंगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। यह सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसके अगले चरणों में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का समापन शाम पांच बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद के मंच पर आज : 
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, शेफ हरपाल सिंह सोखी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, आईआईएम लखनऊ के निदेशक प्रो. एमपी गुप्ता, जयश्री पेरिवाल ग्रुप के डॉ. जयश्री पेरिवाल, और सुभारती विश्वविद्यालय के डीन प्रो. मनोज कपिल, भारत जीपीटी के संस्थापक अंकुश सबरवाल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, मैक्स इंडिया के एमडी रजित मेहता, जेप्टो के चीफ ग्रोथ ऑफिसर दिवेश सावहनी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, एस 45 के सहसंस्थापक अमन सिंह, इंटेलेमो के संस्थापक सीईओ सौरभ गुप्ता और गीतकार आलोक श्रीवास्तव, कंटेंट क्रिएटर अगू स्टेनली, आयुष्मान पंडित, यश और ज्ञान शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें