फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खुद पढ़ रहीं बेटियां, गांव-गांव जगा रहीं शिक्षा की अलख

Sat, 14 Feb 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
उत्सव में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिला सम्मान। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। बेटा हो या बेटी, पढ़ाई सबके लिए जरूरी है... इस मजबूत संदेश को अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियां गांव-गांव तक पहुंचा रही हैं। ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने वाली इन छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए सर्वोदय नगर स्थित विंध्वासिनी हाउस में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मंडलीय बाल उत्सव का आयोजन किया गया। इस मंडलीय बाल उत्सव में लखनऊ सहित सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर, उन्नाव और रायबरेली के सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और उनके शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार ने की। मीना मंच से जुड़ी इन छात्राओं ने विद्यालयों में लिंग आधारित भेदभाव के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित किया है। पढ़ाई के साथ अपने गांवों में बच्चों को स्कूल भेजने और शिक्षा का महत्व समझाने में ये बेटियां अहम भूमिका निभा रही हैं।

इस मौके पर उन्नाव से अंकित, शुभि, आंचल, लखनऊ से गरिमा, अनामिका, नेहा, अदिति, लखीमपुर से अनुज, छवि, मनोज तथा सीतापुर से सांची को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डायट प्राचार्य रामप्रवेश, एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी, बीएसए विपिन कुमार, बीईओ राजेश कुमार, प्रीति शुक्ला, वरिष्ठ शिक्षक अनुराग सिंह व धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


बेटियों ने कहा: ‘मीना मंच ने बदली सोच’
मीना मंच ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया। अब सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हूं और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए लोगों को जागरूक भी करती हूं। - सोनम पाठक, कक्षा 7

पढ़ाई के साथ हर बच्चे को शिक्षा का महत्व समझाती हूं। मीना मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला। खुद को हर दिन बेहतर बनाने की प्रेरणा मिली। - निधि दुबे, कक्षा 8
विज्ञापन


बेटा हो या बेटी, सभी को पढ़ना जरूरी है। आगे भी पढ़ाई जारी रखूंगी और अपना बेहतर करियर बनाऊंगी। - समृद्धि शर्मा कक्षा 8

विद्यालय में समूह बनाकर पढ़ाई के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा करती हूं। अपने साथियों को रोज स्कूल आने के लिए प्रेरित करती हूं। - मीनाक्षी, कक्षा 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें