लड़की ने शादी के लिए मना किया तो सिरफिरे लड़के ने उसे और उसकी मां को गोली मार दी। घटना बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बकरापुर गांव की है। इस वारदात में गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 6
बाराबंकी
थाना बड़्डूपुर क्षेत्र के बकरापुर गांव निवासी जुबेदा खातून(45) पत्नी इश्तियाक अपनी पुत्री हुस्नजहां(20) के साथ रविवार की देर रात घर के कमरे में सो रही थी। तभी छत के रास्ते घर में पहुंचे गांव के ही अकील पुत्र साबिर ने तमंचे से मां-बेटी पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
3 of 6
बाराबंकी
आरोपी ने ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग किया फिर असलहा लहराते हुए घर फरार हो गया। गोली चलने की आवाज से परिवारीजन व आस पास के लोग उठे लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला था। वारदात की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटी को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां से उन्हें गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
4 of 6
बाराबंकी
इस मामले में पीडि़त जुबेदा के पुत्र आसिफ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात के बाद सीओ फतेहपुर राजेश यादव व प्रभारी निरीक्षक बीएन शुक्ला ने मौके का जायजा लिया व आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन
5 of 6
बाराबंकी क्राइम
एसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपी अकील व पीडि़त युवती का कुछ दिन पूर्व विवाह तय हुआ था। लेकिन इस बीच बात बिगड़ गई तो युवती के परिवारीजनों ने अकील के साथ उसका विवाह करने से मना कर दिया।
इसी बात को लेकर अकील आक्रोशित था व वह युवती के परिवार पर लगातार यह दबाव बना रहा था कि उसका विवाह कराया जाए। लेकिन विवाह न हो पाने के चलते आरोपी ने यह वारदात की है। एसपी ने बताया आरोपी मुंंबई में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता है लेकिन इन दिनों करीब एक माह से गंाव में ही रह रहा था।