घटनास्थल के बाहर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
चिनहट इलाके में शनिवार देर रात 16 साल की किशोरी ने नाबालिग 17 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर मां को गला दबाया और फिर आईने के कांच से गला रेत कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों ने लूट व दुष्कर्म का रूप देने के लिए उनके शरीर के कपड़े हटा दिए और कमरे का कुछ सामान बिखरा दिए थे। वारदात के बाद प्रेमी भाग गया था। किशोरी ने मोहल्ले वालों व मामा को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने कुछ ही घंटे के अंदर हत्या का खुलासा करते हुए उनकी बेटी व उसके प्रेमी को पकड़ लिया था। पुलिस का दावा है कि मां बेटी के प्रेम-प्रसंग का विरोध करती थी और इसी से नाराज होकर बेटी ने प्रेमी संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।