फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव के लिए तारीखें घोषित, नामांकन दो फरवरी से

Thu, 01 Feb 2018 09:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव 22 फरवरी को होंगे। इसके लिए 2 फरवरी से 12 फरवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी कर दी।

विज्ञापन


अपर आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान के 196, ग्राम पंचायत सदस्य 3536, क्षेत्र पंचायत सदस्य 276 और जिला पंचायत सदस्य के 6 रिक्त पदों पर उप चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी 2 फरवरी को अधिसूचना जारी करेंगे।
विज्ञापन


2 फरवरी से 12 फरवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 13 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 15 की दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।

22 को मतदान और 24 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें