फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, उपचुनाव के लिए कब होगा मतदान?

Wed, 20 Aug 2014 01:43 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में 11 विधानसभा व एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए अधिसूचना बुधवार को जारी हो जाएगी। इसके साथ ही सभी जगह नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


नामांकन 27 अगस्त तक किए जा सकेंगे। 13 सितंबर को वोट पड़ेंगे जबकि 16 सितंबर को मतों की गिनती होगी।

चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने दिल्ली में बैठकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसमें चुनाव से जुड़े सभी अधिकारी शामिल थे।

इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव

प्रदेश में सहारनपुर नगर, बिजनौर, ठाकुरद्वारा, नोएडा, निघासन, लखनऊ पूरब, हमीरपुर, चरखारी, सिराथू, बल्हा व रोहनिया विधानसभा सीट और मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होने जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा के पास इन दिनों चुनाव आयोग में उप निर्वाचन आयुक्त का भी पद है। इसलिए उन्होंने दिल्ली से ही चुनाव होने वाले जिलों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर स्थिति का जायजा लिया।

इसमें अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आलोक तिवारी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमाकांत पांडेय व रमेश चन्द्र राय लखनऊ से शामिल हुए। सिन्हा ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

प्रत्याशियों को दिए गए निर्देश

नामांकन पत्र बुधवार से आरओ/एआरओ कार्यालय में दाखिल किए जाएंगे। नामांकन के समय प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पूरा ख्याल रखना होगा। प्रत्याशी नामांकन के लिए 100 मीटर के अंदर तीन वाहन से ज्यादा नहीं ले जा सकते।

आरओ कक्ष में उम्मीदवार सहित केवल पांच व्यक्ति ही जाएंगे। इनमें प्रस्तावक, निर्वाचन एजेंट व अन्य दो व्यक्ति शामिल हैं। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य दल के उम्मीदवारों को केवल एक प्रस्तावक ही लाना होगा जबकि गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों को 10 प्रस्तावक की आवश्यकता होगी। प्रत्याशियों को नामांकन के साथ शपथ पत्र भी देना होगा।

शपथ पत्र नोटरी से जारी होना चाहिए और इसके सभी कॉलम भरे होने चाहिए। एक प्रत्याशी अधिकतम चार सेट में नामांकन दाखिल कर सकता है।

विधानसभा के उपचुनाव में सामान्य उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि 10 हजार व एससी-एसटी के लिए 5 हजार रुपये है। लोकसभा सीट के लिए जमानत राशि 25 हजार व एससी-एसटी के लिए 12,500 रुपये है।
विज्ञापन

कहां कितने हैं मतदाता

विधानसभा क्षेत्र--कुल मतदाता
सहारनपुर नगर--3,88,604
बिजनौर--3,54,018
ठाकुरद्वारा--3,29,438
नोएडा--5,23,762

निघासन--3,23,186
लखनऊ पूरब--4,15,761
हमीरपुर--4,09,609
चरखारी--3,30,183
सिराथू--3,38,938

बल्हा--3,37,055
रोहनिया--3,64,519
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र-16,47,176
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें