फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय हुई बीटीसी परीक्षा की तारीखें

Sun, 01 Feb 2015 01:46 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी-2013 के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 से 27 मार्च तक कराई जाएंगी। इसके लिए राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को 10 फरवरी तक परीक्षा केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है।

डीआईओएस को भेजे निर्देश में कहा गया है कि 500 परीक्षार्थियों के बैठने की क्षमता वाले स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने में प्राथमिकता दी जाएगी।

दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर जरूरी संसाधन होने चाहिए।

गौरतलब है कि प्रदेश में बीटीसी की करीब 34,000 सीटें हैं और दो वर्षीय बीटीसी की परीक्षाएं चार सेमेस्टर में होती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें