फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दरोगा के 9534 पदों के लिए दो चरणों में होगा अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षण

Sat, 23 Apr 2022 12:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

दरोगा भर्ती के लिए अभिलेखों के सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। 9534 पदों पर भर्ती 2021 में शुरू हुई थी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरोगा के 9534 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा (डीवीपीएसटी) दो चरणों में होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी तारीखों की घोषणा कर दी है। भर्ती बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पहला चरण 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक होगा जबकि दूसरा चरण 4 मई से 18 मई तक होगा। रविवार को डीवीपीएसटी नहीं होगी।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड की ओर से बताया गया है कि डीवीपीएसटी सभी जोनल मुख्यालय वाले जिलों में आयोजित होगी। जिस जोन के जिले का अभ्यर्थी है उसे अपने जोन मुख्यालय वाले जिलों में जाना होगा।
डीवीपीएसटी के लिए लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में जिन अभ्यर्थियों का डीवी पीएसटी होना है उसकी सूची उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यहां से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि दरोगा भर्ती के 9534 पदो के लिए भर्ती प्रक्रिया 2021 में शुरू हुई थी। इसमें नागरिक पुलिस के 9027 पद, पीएसी में प्लाटून कमांडर के 484 पद और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पद शामिल हैं। भर्ती बोर्ड की ओर से बताया गया है कि कुल रिक्तियों के सापेक्ष साढ़े तीन गुना पुरुषों को और चार गुना महिलाओं को डीवीपीएसटी के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें