फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Bharti: इस तारीख से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, रेडियो संवर्ग के अभ्यर्थियों की DV की तारीख भी घोषित

Thu, 16 Jan 2025 04:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Police Physical Test Date:  उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित हो गई है। साथ ही रेडियो संवर्ग के अभ्यर्थियों की DV की तारीख भी घोषित कर दी गई है। आगे पढ़ें और जानें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Constable Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 फरवरी से हो सकती है। इसी तरह रेडियो संवर्ग की सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी भर्ती की शारीरिक मानक परीक्षा एवं दस्तावेजों की जांच आठ फरवरी से हो सकती है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि अभ्यर्थियों को अवगत कराया जाता है कि उ.प्र आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से कराया जाना संभावित है।

वहीं उ.प्र पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती-2022 की अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) आठ फरवरी से कराया जाना संभावित है। संबंधित अभ्यर्थी समय सारणी एवं अन्य विस्तृत सूचना बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करके देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें