सेंट फ्रांसिस कॉलेज की नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म चार और छह नवंबर को मिलेंगे। कॉलेज प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अभिभावक अपने बच्चों के लिए आवेदन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया है।
आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन कॉलेज की वेबसाइट www.stfrancislucknow.org से प्राप्त कर सकते हैं। वहीं पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन फॉर्म 11 से 13 नवंबर तक कॉलेज कार्यालय में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक ही जमा किए जाएंगे।
केवल वे ही बच्चे दाखिले के लिए पात्र होंगे जिनकी जन्म तिथि एक अक्तूबर 2015 से 30 सितंबर 2016 के मध्य होगी।