फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, कब होंगी परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं?

Sun, 22 Feb 2015 08:59 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं इस बार मार्च में कराई जाएंगी और परीक्षाफल 28 मार्च को घोषित कर दिया जाएगा। गृह परीक्षाएं होंगी और तय कार्यक्रम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने इस संबंध में प्रदेश के सभी बीएसए को निर्देश जारी किए हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि इस बार एक अप्रैल से शिक्षण सत्र शुरू होना है, इसलिए परीक्षा मार्च में ही कराई जा रही है।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद परिषदीय स्कूलों में परीक्षाओं के साथ मूल्यांकन की व्यवस्था है। इसमें किसी छात्र को फेल नहीं किया जाता है। मूल्यांकन छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का स्तर जानने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद ने भेजे निर्देश

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि परीक्षा की समयसारिणी सोमवार से स्कूलों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

कक्षा एक से पांच व छह से आठ तक के प्रश्नपत्र 28 फरवरी तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण से भेजे गए मॉडल के आधार पर तैयार कराए जाएंगे।

क्रियात्मक मूल्यांकन 3 से 5 मार्च तक होगा। वार्षिक गृह परीक्षाएं व मूल्यांकन 11 से 25 तक होगा तथा 28 मार्च को परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर बीएसए परीक्षा तिथि तय करेगा। इसमें किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें