फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव घोषित

Wed, 13 Jan 2016 01:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा की तीन खाली सीटों के लिए उपचुनाव घोषित हो गए हैं। फैजाबाद की बीकापुर, सहारनपुर की देवबंद व मुजफ्फरनगर की मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट के लिए अधिसूचना 20 जनवरी को जारी होगी। इसी दिन से नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी अरुण सिंघल ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी तक चलेगी।

नामांकन पत्रों की जांच 28 जनवरी को होगी। नाम वापसी 30 जनवरी को होगी। 13 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि मतगणना 16 फरवरी को होगी।

सहारनपुर की देवबंद सीट राजेंद्र सिंह राणा, मुजफ्फरनगर सीट चितरंजन स्वरूप व फैजाबाद की बीकापुर सीट मित्रसेन यादव के निधन के कारण खाली हो गई थीं।

आचार संहिता लागू
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। इससे संबंधित जिलों में मंत्रियों के दौरे के दौरान सरकारी वाहनों का उपयोग, विज्ञापन व सरकारी गेस्ट हाउसों का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।

जबकि विकास कार्य उसी विधानसभा क्षेत्र में प्रभावित होंगे जहां चुनाव होने हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि जहां चुनाव होने हैं वहां सरकार नई परियोजनाओं, कार्यक्रम, रियायतों, वित्तीय अनुदानों की घोषणा नहीं कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा योजना के तहत काम व प्राकृतिक आपदाओं सूखा व बाढ़ में राहत नहीं दी जा सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें