फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भारत रंग महोत्सव में चुना गया दर्पण का नाटक पूर्णम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था दर्पण के नाटक ‘पूर्णम’ का चयन भारत के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय नाट्य समारोह भारत रंग महोत्सव-2027 के लिए किया गया है। खास बात यह है कि दर्पण का यह चौथा नाटक है, जिसे भारत रंग महोत्सव में मंचन का अवसर मिला है। किसी एक नाट्य संस्था के चार नाटकों का चयन होना अपने आप में एक उपलब्धि और रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

इससे पहले भी दर्पण के तीन नाटक इस प्रतिष्ठित महोत्सव के लिए चुने जा चुके हैं। इन चारों नाटकों में वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी ने प्रमुख भूमिका निभाई है। इनमें से चार में से तीन नाटकों का लेखन और निर्देशन शुभदीप राहा ने किया है, जबकि एक नाटक का निर्देशन सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ ने किया। ‘पूर्णम’ का लेखन और निर्देशन शुभदीप राहा ने किया है। डॉ. अनिल रस्तोगी ने बताया कि भारत रंग महोत्सव देश के प्रमुख नाट्य आयोजनों में शामिल है, जिसमें देश-विदेश के चुनिंदा नाट्य समूहों को अपनी प्रस्तुतियां देने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें