लखनऊ। मोहान रोड स्थित आलम विहार कालोनी में जर्जर पोल व बिजली के खुले तार मकानों को छूकर गुजर रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आलमनगर निवासी सुनीता ने मुख्य अभियंता अमौसी को लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया कि घर के दोनों तरफ लगे बिजली के पोल जर्जर हो चुके हैं। बिजली के तार भी खुले हैं। आईजीआरएस पर भी शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई है।