फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को समझाईं डांस की बारीकियां

Mon, 13 Jan 2014 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परंपराओं से अलाहिदा डांस में एक्सपेरीमेंट को तरजीह देने वाले डांसर व कोरियाग्राफर लुईस टैरेंस लखनऊ के डांस कल्चर को प्रोत्साहित करने की बात कहते हैं।
विज्ञापन


वह रविवार को रॉकिंग इवेंट्स हब की ओर से आयोजित वर्कशॉप ‘डांसेटा’ के ग्रैंड फिनाले की प्रेसवार्ता में मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि लखनऊ का कथक घराना दुनिया में चर्चित है। इसलिए इसे एक अलग पहचान देने की जरूरत है।

कोरियोग्राफर ने आगे कहा कि नजाकत नफासत के साथ ही शहर के युवाओं को नृत्य की हर विधा की बारीकियां समझनी होंगी।
प्रेसवार्ता में लुई टैरेंस के अलावा शफीर व छोटू लोहार भी मौजूद रहे। 40 दिनों तक डांसेटा की वर्कशॉप में डांस सिखाने वाले डीआईडी सीजन 3 के छोटू लोहार ने कहा कि यह एक कभी न भूलने वाला अनुभव रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस डांस कल्चर को आगे बढ़ाने के लिए वह लखनऊ में डांस अकादमी खोल रहे हैं। जिसका उद्घाटन न्यू हैदराबाद में सोमवार को हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें