फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अस्सी की उम्र में दिखाया जवानों जैसा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीमैप से सेवानिवृत्त 79 साल के गुलाब चंद सिंघल ने अंजू यादव के साथ जब आ मेरे हमजोली खेलें आंख मिचौली... गीत पर झूमकर ठुमके लगाए तो मौजूद दर्शकों की तालियों से सभागार गूंज उठा। दोनों ने अपने जमाने के अभिनेता जितेंद्र और तनूजा की याद ताजा कर दी। मौका था जानकीपुरम विस्तार में आयोजित वरिष्ठ नागरिकजन कल्याण समिति के युग पुरुष सम्मान समारोह का।
विज्ञापन

75 बरस पार कर चुके वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित नववर्ष उत्सव में हम तुम्हारे लिए... तुम हमारे लिए... गीत पर एसबीआई से रिटायर्ड ऋषि सक्सेना ने धर्मपत्नी आरुषि के साथ जब डांस किया तो तालियों का उत्सव देर तक होता रहा। समारोह ने एकल गीत, सामूहिक गायन, युगल नृत्य के साथ भजन भी गूंजे।
इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम में हीरालाल (75 वर्ष), बद्री विशाल श्रीवास्तव (80) और अजय नारायण सिंह जायसवाल (80) को डायमंड व गोल्डन एज युगपुरुष सम्मान से नवाजा गया। वरिष्ठ नागरिकों ने एक-दूसरे से अपने मन की बातें साझा कीं। इस दौरान केसी मिश्रा, सुमन वर्मा, मधु अग्रवाल, किरन रस्तोगी, अर्चना श्रीवास्तव, पूजा अग्रवाल, हरिंद्र अग्रवाल और अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें