फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महर्षि महेश योगी की जयंती पर महर्षि विश्वविद्यालय में संत समागम 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की ओर से आईआईएम रोड स्थित कैंपस में महर्षि महेश योगी जी की 106वीं जयंती पर 12 जनवरी को संत समागम का आयोजन होगा। इसमें देशभर के प्रमुख संत शिरकत करेंगे और देश, समाज, धर्म पर चर्चा करेंगे। मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी शनिवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों व कार्यक्रम संयोजकों ने दी। कुलपति भानु प्रताप ने बताया कि 12 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कैंपस में आयोजन होगा। इसमें स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, शरणानंद जी, महामंडलेश्वर अवधेशानंद महराज, आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी, सुधांशु महराज, राम विलास वेदांती, स्वामी कमल नयन दास, दांती महराज, स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती आदि वैदिक ज्ञान पर आयोजित चर्चा में शिरकत करेंगे।
वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि विभिन्न संस्कृत विद्यालयों, पाठशाला से आचार्य, शास्त्री करने वाले छात्रों को मुख्य धारा में शामिल करने पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज के शिक्षक, विद्यार्थी भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि वैदिक ज्ञान को आगे बढ़ाने के क्रम में अयोध्या में रामायण विवि व कानपुर में कृषि विवि भी बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें ध्यान के अच्छे परिणाम मिले हैं। हमारे यहां कक्षाओें के अतिरिक्त सुबह नौ से 9:30 बजे तक और शाम को 04:30 से 4:50 तक भावातीत ध्यान कराया जाता है। प्रेसवार्ता में रति अवस्थी व गौरव ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें