कानपुर के नौबस्ता में डांस टीचर ने कक्षा-4 की छात्रा से स्कूल में ही दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रेप और पाक्सो एक्ट की धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी टीचर गुजैनी निवासी किशन सिंह राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
डब्ल्यू ब्लाक नौबस्ता निवासी डिफेंस कर्मी की साढ़े नौ साल की बेटी किदवई नगर के-ब्लाक स्थित मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में कक्षा-4 की छात्रा है। मंगलवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर पहुंची छात्रा ने मां को बताया कि उसके डांस टीचर लंच के बाद बहाने से उसे डांसरूम में ले गए।
वहां उन्होंने उसके साथ गलत हरकत की। यह सुनते ही छात्रा की मां के होश उड़ गए। महिला ने घटना की जानकारी पति और परिजनों को दी। गुस्साए परिजन छात्रा को लेकर स्कूल पहुंचे, लेकिन सुरक्षा में तैनात गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।