फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंस्टाग्राम पर भाई बनकर डांस टीचर से 65 लाख रुपये ठगे

Wed, 29 Jul 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अशरफाबाद निवासी डांस टीचर बिंदिया रस्तोगी सोशल मीडिया पर बने रिश्ते के कारण ठगी का शिकार हो गईं। इंस्टाग्राम पर संपर्क में आए युवक ने उन्हें बहन का दर्जा देकर भरोसा जीता। बाद में दुबई से उपहार भेजने के नाम पर उनसे और उनके पति से करीब 65 लाख रुपये ठग लिए। बिंदिया ने आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बिंदिया के मुताबिक छह सितंबर 2025 को 6 सितंबर 2025 को उनकी तन्मय त्यागी से इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई। तन्मय ने खुद को अनाथ बताकर उन्हें बहन मानने की बात कही। इसके बाद दोनों व्हाट्सएप पर बात करने लगे। कुछ समय बाद तन्मय ने उन्हें दुबई से उपहार भेजने का प्रस्ताव दिया। मना करने पर तन्मय ने भावनात्मक दबाव बनाया और वह उपहार लेने को राजी हो गईं।
गिफ्ट में हीरे-सोने का लालच, कस्टम के नाम पर शुरू हुआ खेल
बिंदिया के मुताबिक, कुछ समय बाद उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को डीएचएल कूरियर कंपनी का अधिकारी बताया। उसने कहा कि पार्सल के साथ तन्मय को पकड़ लिया गया है। आरोपी ने पार्सल की तस्वीर भी भेजी, जिसमें हीरे का सेट, सोने की चूड़ियां, मोबाइल और विदेशी मुद्रा दिखाई गई थी। तन्मय और पार्सल छुड़ाने के नाम पर उनसे अलग-अलग शुल्क मांगे गए। ठग ने उनकी तन्मय से बात भी कराई, जिससे उन्हें भरोसा हो गया।
विज्ञापन

अनाथ होने की बात भी निकली झूठी
बिंदिया के अनुसार, तन्मय ने बाद में अनाथ होने की बात झूठी बताई और कस्टम को रुपये भेजने पर रकम वापसी का वादा किया। उन्होंने कुछ रकम भेजी, जिसके बाद तन्मय ने संपर्क बंद कर दिया, जबकि कूरियर अधिकारी लगातार और रकम भेजने का दबाव बनाता रहा।
पति को बताया तो वह भी ठगी के जाल में फंसे
बिंदिया ने पति को जानकारी दी तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ, पर वे भी जाल में फंस गए और कई बार रकम भेजी। इस तरह जुलाई 2026 तक दंपती से करीब 65 लाख रुपये ठग लिए गए। परेशान होकर बिंदिया ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि रकम दिए हुए कुछ समय बीत चुका है। ऐसे में रकम फ्रीज कराने में समस्या आ रही है। फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें