लखनऊ। खराब मौसम से ट्रेनों व विमानों का संचालन बुधवार को भी प्रभावित रहा। लखनऊ से दम्माम की उड़ान आठ घंटे की देरी से रवाना हो सकी। ट्रेनें भी लेटलतीफी का शिकार हुईं।
रियाद की उड़ान करीब पौने सात घंटे लेट हुई। मुंबई से आने वाली उड़ान 6ई-5264 सवा दो घंटे, दम्माम से आने वाली एक्सवाइ-896 साढ़े आठ घंटे, आबुधाबी से आने वाली 6ई-1416 एक घंटे, कोलकाता से आने वाली 6ई-6139 दो घंटे दस मिनट, शारजाह से आने वाली 6ई-1424 पौन घंटे, रियाद से आने वाली एक्सवाइ-333 साढ़े छह घंटे, मुंबई से आने वाली आइएक्स-1026 आधे घंटे, हैदराबाद से आने वाली 6ई-453 डेढ़ घंटे, जयपुर से आने वाली 6ई-7482 सवा घंटे, दिल्ली से आने वाली 6ई-6614 चालीस मिनट, कोलकाता से आने वाली 6ई-856 पचास मिनट लेट रही।
लखनऊ से दम्माम की उड़ान एक्सवाइ-897 आठ घंटे, कोलकाता की 6ई-505 दो घंटे, गुवाहाटी की 6ई-146 पौने दो घंटे, रियाद की एक्सवाइ-334 साढ़े छह घंटे, दिल्ली की 6ई-758 डेढ़ घंटे, इंदौर की 6ई-7221 डेढ़ घंटे, गोवा की 6ई-399 पौन घंटे, दिल्ली की 6ई-6615 एक घंटे, जयपुर की 6ई-7027 सवा घंटे, शारजाह की 6ई-1423 पौन घंटे लेट रही।
गोरखधाम एक्सप्रेस 8:07 घंटा लेट
दो हफ्तों से लेट चल रही गोरखधाम एक्सप्रेस की स्थिति में सुधार नजर नहीं आ रहा है। बठिंडा से आने वाली यह ट्रेन बुधवार को 8:07 घंटा लेट हो गई। दिल्ली से आने वाली 12226 कैफियात एक्सप्रेस 3:28 घंटे और 15566 वैशाली एक्सप्रेस 3:22 घंटे की देरी का शिकार हुई।