फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के गढ़ में दरिंदगी, दलित लड़की से गैंगरेप

Sun, 29 Jun 2014 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी सरकार के लिए बलात्कार की घटनाएं नासूर बनती जा रही हैं। लोगों का कानून व्यवस्था से विश्वास उठता जा रहा है, तो सूबे की पहचान बलात्कार प्रदेश के रूप में बन रही है।
विज्ञापन


बदायूं, कन्नौज, अमेठी और लखनऊ के बाद एक फिर सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी में एक बार फिर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है।

गौरतलब है कि पिछले करीब एक महीने में दर्जनों बलात्कार की घटनाएं सामने आई हैं, इसमें डिंपट यादव, धर्मेंद यादव और खुद मुलायम सिंह यादव के क्षेत्र शामिल रहे हैं।
विज्ञापन


शर्मनाक बात यह है कि न सरकार और न ही यूपी पुलिस इन घटनाओं को रोकने का रास्ता निकाल पा रही है।

धमकाकर किया युवती से गैंगरेप

ताजा मामला मैनपुरी के थाना दन्नाहार का है। यहां के एक गांव में पांच माह पहले दो युवकों ने किशोरी को धमकाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर परिवारीजनों को पता चला।

परिवार के लोगों ने गर्भपात करा दिया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी की मां और उसके भाई को रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी दी।

एसपी के आदेश पर पांच माह बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दुष्कर्म और गर्भपात की पुष्टि के लिए किशोरी का मेडिकल कराया है।

परिवार को दी जान से मारने की धमकी

थाना दन्नाहार के एक गांव का एक दलित व्यक्ति दिल्ली में नौकरी करता है घर पर उनकी पत्नी, तीन पुत्रियां, एक पुत्र और मां रहती हैं।

उसकी पत्नी पांच जनवरी 2014 को अपने मायके धनसिंहपुर जिला एटा गई थी। घर पर तीनों बेटियां, पुत्र और सास थीं।
आठ जनवरी की शाम उनकी 17 साल की बड़ी पुत्री घर के बाहर हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी दूसरे समुदाय के सलीम और आसिफ ने उसे दबोच लिया।

पास के ही एक बंद मकान में ले जाकर तमंचों से धमकाते हुए बारी-बारी से रेप किया और शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

क्यों पांच महीने तक नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट?

16 अप्रैल को जब किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां ने एक दाई को घर पर बुलाया। दाई ने किशोरी के गर्भवती होने होने की बात कही तो महिला ने अपनी पुत्री से पूछताछ की।

किशोरी ने रोते हुए पूरी घटना बताई। महिला ने किशोरी को ननिहाल ले जाकर गर्भपात करा दिया।

घर आने के बाद जब उसने आरोपियों के घर जाकर शिकयत की तो उन्होंने धमकाते हुए महिला और उसके पुत्र को रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला का आरोप है कि आरोपी उनको लगातार धमकी दे रहे हैं। उस पर रुपया लेकर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। यही वजह है कि पांच महीने तक रिपोर्ट तक नहीं दर्ज हो सकी।
विज्ञापन

एसपी ने करवाया मेडिकल ‌टेस्ट

उसने शनिवार को एसपी श्रीकांत सिंह से जनता दर्शन में शिकायत की। शिकायत में कहा गया है कि घर से बाहर निकलने पर आरोपी रास्ता घेरते हैं।

वह डर की वजह से रिपोर्ट लिखाने नहीं जा सकी है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रेप ओर गर्भपात की पुष्टि के लिए मेडिकल कराया है।

आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी लेकिन वह घर पर नहीं मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें