बख्शी का तालाब। सीतापुर हाईवे किनारे बुधवार दोपहर फलों से भरा डाला पलट गया। डाले के नीचे दबकर फल विक्रेता की मौत हो गई। घटना के बाद डाला चालक मौके से भाग निकला।
बीकेटी के गोहन कला गांव निवासी 55 वर्षीय भगवानदीन दोपहर को अलीगंज नवीन फल मंडी गए थे।
डाले से फल लेकर लौट रहे थे। सीतापुर हाईवे पर पारस हॉस्पिटल के पास फलों से लदा डाला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
इसके नीचे दबकर उनकी मौत हो गई, जबकि डाला चालक मौके से भाग निकला। परिवार में पत्नी और एक बेटा है।