माल। गैस की किल्लत से कस्बा माल स्थित कई डेयरियों का कारोबार ठप हो गया है। डेयरी संचालक राजू यादव ने बताया कि दूधियों से दूध लेकर पनीर, दही, घी तैयार करते थे। अब गैस न मिलने से काम बंद है। दूधियों को वापस करना पड़ रहा है। किसी तरह दोस्तों से उधार सिलिंडर मांगकर पांच दिन काम चलाया। घर का सिलिंडर भी खत्म हो गया है। इससे खाने के लाले पड़ गए हैं। डेयरी मालिक पवन ने बताया कि गैस न मिल पाने से कारोबार बंद है। आशीष डेयरी पर भी गैस की किल्लत से धंधा ठप है। उधर, एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर ने बताया कि पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन बुकिंग में समस्या आ रही है। एचपी एप से बुकिंग हो पा रही है। उपभोक्ता इसी एप से बुकिंग करें। ओटीपी पर गैस ले जाएं।
डेयरी की दुकानों पर सन्नाटा।
डेयरी की दुकानों पर सन्नाटा।
डेयरी की दुकानों पर सन्नाटा।