फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट फैसला: योगी सरकार का बड़ा फैसला, पटरी दुकानदारों, दिहाड़ी मजदूरों को देगी 1000 रुपये पोषण भत्ता

Sat, 15 May 2021 11:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से ठेला, खोमचा, रेहड़ी आदि लगाने वाले पटरी दुकानदारों, दिहाड़ी मजदूरों को एक माह के लिए 1,000 रुपये भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा। रिक्शा/ई-रिक्शा चालकों, पल्लेदारों, नाविकों, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि जैसे परंपरागत कामगारों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों में गरीबों और जरूरतमंदों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट की वर्चुअल बैठक में योगी सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से ठेला, खोमचा, रेहड़ी आदि लगाने वाले पटरी दुकानदारों, दिहाड़ी मजदूरों को एक माह के लिए 1,000 रुपये भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा। रिक्शा/ई-रिक्शा चालकों, पल्लेदारों, नाविकों, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि जैसे परंपरागत कामगारों को इसका लाभ मिलेगा। इससे करीब एक करोड़ गरीबों को राहत मिलेगी।

इसके अलावा, सरकार ने अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी श्रेणी के राशनकार्ड धारकों को 3 माह के लिए प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं तथा 2 किलो चावल नि:शुल्क उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। इससे करीब 15 करोड़ लोगों को प्रति यूनिट 5 किलो निशुल्क खाद्यान्न मिलेगा। दोनों योजनाओं को मिलाकर 16 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें