फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीआरसी में पार्टी का वीडियो वायरल, चार को नोटिस

Sat, 04 Mar 2023 09:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/जगतपुर। जगतपुर ब्लाॅक संसाधन केंद्र में पार्टी मनाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। शिक्षक नेताओं ने भी मामले की शिकायत की। हेडमास्टर और कार्यालय के तीन कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। बीईओ का कहना है कि जवाब मिलने के बाद कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन


मामले में वायरल वीडियो के साथ शिक्षक नेता भानु प्रताप सिंह व बृजेश प्रजापति ने खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की। इसमें बताया कि कार्यालय अवधि के दौरान परिसर में शराब पी जाती है।
जगतपुर की खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मामले में प्राथमिक विद्यालय भीख के प्रधानाध्यापक हृदयेश कुमार, कार्यालय के लिपिक राजेंद्र सिंह, कार्यालय सहायक शुभेंद्र पाल, अनुचर जेपी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें