लखनऊ। डग्गामार बसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का खास असर नहीं दिख रहा है। बृहस्पतिवार को भी ऐसी बसें चलती मिलीं। घंटाघर में अवैध बस अड्डे पर बसों का आवागमन जारी रहा।
अभियान के बावजूद डग्गामार वाहनों के चालक बिना किसी डर के अपनी मर्जी की जगह से सवारियों को भरते मिले। हैरानी की बात यह भी है कि ज्यादातर डग्गामार बसों के कागजात नहीं है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा पर भी संकट मंडरा रहा है। पॉलीटेक्निक से करीब सात किमी दूर नहरिया के पास बसें सवारियां ढोती मिलीं। डग्गामार बसों के खिलाफ रोडवेज कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।