फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में इंजीनियर के परिवार को सरेशाम बंधक बनाकर डकैती

Wed, 27 Jul 2016 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डकैती के बाद ब‌िखरा सामान द‌िखाता पर‌िवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ठाकुरगंज की घनी आबादी वाली बस्ती मुफ्तीगंज में डकैतों ने शाम साढ़े सात बजे ही रेलवे के रिटायर्ड सेक्शन इंजीनियर के घर धावा बोलकर नकदी व जेवर समेत 10 लाख का सामान लूट लिया।
विज्ञापन


छह डकैतों ने धावा बोलकर घर के सदस्यों को पिस्तौल तानकर बंधक बना लिया और आधे घंटे तक लूटपाट करते रहे। डकैत सात लाख रुपये की नकदी और करीब 3 लाख रुपये के जेवर लूट कर ले गए।

मंगलवार देर शाम हुई इस डकैती से इलाके में सनसनी फैल गई। सहमे परिवार ने वारदात के सवा घंटे बाद पुलिस को सूचना दी।

एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर याव ने बताया कि मुफ्तीगंज में हैदरी इमामबाड़ा के पास अब्बास विला में रहने वाले रिटायर्ड सेक्शन इंजीनियर सैयद आसिफ अब्बास के घर डकैतों ने धावा बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह घर में घुस बदमाश

मौके पर जांच करती पुल‌िस - फोटो : amar ujala
आसिफ अपने घर के प्रथम तल पर निर्माण कार्य का जायजा ले रहे थे। उनकी पत्नी शबाना बहन नसीम बानो व बेटी अलीसा के सा थ ड्राइंग रूम में बैठी थीं।

इसी बीच एक बदमाश घर में घुसा और उन्हें चुप रहने को कहा। बोला, मेरे पीछे पुलिस लगी है। इस बीच चार और बदमाश आ धमके। दो बदमाशों ने महिलाओं पर पिस्तौल तानी और तीन डकैतों ने चाकू निकाल लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए शबाना से चार जोड़ी सोने के कंगन उतरवाए।

सेफ व लॉकर की चाभी मांगी और सेफ व बक्से खंगाले। लॉकर से सात लाख रुपए नकद व गहने बटोरे। इस बीच आसिफ नीचे उतरे तो बदमाशों ने उन्हें कवर कर लिया और माल लेकर भाग निकले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें