यूपी की राजधानी लखनऊ में बेखौफ दरिंदों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया। सोमवार देर रात घर में जबरन घुसे करीब 10 से 12 गुंडों ने परिवार के मुखिया और उसकी पत्नी को पीटा और उसकी 11 साल की बच्ची को बाग में ले जाकर गैंगरेप किया।
विज्ञापन
2 of 6
दरवाजा तोड़कर घुसे अंदर
जानकारी के मुताबिक ये हादसा पतौरा इलाके के एक कारपेंटर के परिवार के साथ हुआ। देर रात करीब 12 बजे बदमाशों ने पड़ोसी बनकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की और कहा कि वे पड़ोस में रहते हैं, उनके यहां चोरी हो गई है।
विज्ञापन
3 of 6
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : amar ujala
घर के मुखिया ने जब दरवाजा नहीं खोला तो बेलचे से दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। घर में घुस कर घर के मुखिया पर बांके से हमला कर दिया और पत्नी को भी मारा।
4 of 6
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : amar ujala
डकैत 2000 रुपये नकद, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमकी, बेटी की पायल, पासबुक और मकान की रजिस्ट्री के कागजात सहित अन्य सामान ले गए हैं। बच्ची पर नजर पड़ी तो बदमाश उसे अपने साथ उठा ले गए और घर से पांच-छह किलोमीटर दूर बाग में ले जाकर रेप किया। बच्ची के मुताबिक 5 से छह लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
5 of 6
बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : amar ujala
चर्चा है कि इस बाग में अक्सर जुआरी इकट्ठे रहते हैं। इस वारदात के पीछे उनका हाथ भी हो सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। पुलिस टीम जल्द से जल्द गुनहगारों को ढूंढ़ निकालेगी।