फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में दा विंची रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ

विज्ञापन
केजीएमयू में दा विंची रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में अब आधुनिकतम दा विंची रोबोटिक सर्जरी की सुविधा का लाभ भी मिलेगा। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने मंगलवार को शताब्दी भवन में नई सुविधा का शुभारंभ किया। अभी तक संस्थान में एसएसआई मंत्रा रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिल रही थी।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि दा विंची रोबोटिक सर्जरी प्रणाली उन्नत सर्जिकल प्लेटफॉर्म है। यह सर्जन को पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में अधिक सटीकता के साथ जटिल प्रक्रियाओं को करने में सक्षम बनाता है। इसे छोटे चीरों के माध्यम से की जाने वाली न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी के लिए डिजाइन किया गया है। इस वजह से मरीजों को सर्जरी के दौरान कम दर्द के साथ ही तेजी से रिकवरी और अस्पताल में कम समय बिताना पड़ता है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बीके ओझा, रोबोटिक सर्जरी कार्यक्रम के इंचार्ज प्रो. एचएस पाहवा, एमएस शताब्दी अस्पताल प्रो. विश्वजीत सिंह और डॉ. अक्षय आनंद मौजूद रहे।
रोबोटिक सर्जरी की सटीकता का प्रदर्शन

गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. अभिजीत चंद्रा ने इस मौके पर रोबोट की सहायता से जटिल सर्जरी करके भी दिखाया। दा विंची प्रणाली का उपयोग गैस्ट्रो के साथ ही यूरोलॉजी, कार्डियो थोरेसिक सर्जरी, सामान्य सर्जरी और बाल चिकित्सा सर्जरी में मुख्य रूप से किया जाता है।
विज्ञापन

पीपीपी मॉडल पर संचालन

केजीएमयू ने इससे पहले सर्जरी विभाग में एसएसआई मंत्रा रोबोटिक सर्जरी की शुरुआती की थी। कॉरपोरेट सोशल रेस्पांसबिलिटी के तहत मिला यह रोबोट भारत निर्मित है। इसके बाद अब केजीएमयू प्रशासन ने पीपीपी मॉडल पर दा विंची रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की है। पीजीआई और लोहिया संस्थान के बाद अब केजीएमयू भी इस आधुनिकतम सर्जरी की सुविधा देने वाला संस्थान बन गया है।
विज्ञापन

दा विंची प्रणाली के लाभ

अधिकता सटीकता, बेहतर दृश्यता, छोटे चीरों से कम रक्तस्राव, मरीजों की तेज रिकवरी।



यह है फीस-

उपयोग किए जाने वाले पोर्ट- कंपनी को दिया जाने वाला शुल्क- संचालन की फीस- कुल

दो पोर्ट- 53,100- 5,000- 58,100

तीन पोर्ट- 69,620- 10,000- 79,620

चार पोर्ट- 93,810- 15,000- 1,08,810
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें